मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर अभियान का किया शुभारम्भ
महर्षि चरक औषधि वन' की स्थापना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौध रोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया।
शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई ।
साथ ही मुख्यमंत्री ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना के कार्यक्रम में सहभाग करते हुए पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि
पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी। हर एक नागरिक का दायित्व बनता है कि मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे।
आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
धरती माता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करे, तो हम पर्यावरण का संरक्षण कर धरती माता को सुरक्षित एवं समृद्ध रख सकते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान को सफल बनाएं और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं।
माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की लागत वाली भारत की प्रथम एयर शेड आधारित ‘उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना’ का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के ‘लोगो’ का अनावरण किया गया।
साथ ही, ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषयक संगोष्ठी में सहभाग किया तथा उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट का विमोचन किया। पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेस्कॉट का अनावरण भी हुआ।
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, जल एवं हरित विकास को बढ़ावा देने हेतु डबल इंजन सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रकृति और प्रगति के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए हम भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान की सफलता के लिए बधाई दी।



