उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों ने किया पौधारोपण

डॉ आनंद त्रिपाठी एवं डॉ एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से लगाया पौधा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें

नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय चन्दरनगर डॉ एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। जहां उन्होंने एक ओर आपसी तालमेल से कार्य करने की प्रेरणा दी।

वहीं डॉ आनंद त्रिपाठी ने कहा कि जिस पौधे की जिम्मेदारी दी गई है। उसकी देखभाल करना मेरा दायित्व भी है।

उन्होंने बताया कि रोगियों की सेवा सर्वोत्तम कार्य है, प्रभु ने मुझे इस योग्य समझा है,यही जानकर सभी रोगियों के प्रति व्यवहार सरल बनाये रखना है। मरीजों का समुचित उपचार हो, विशेष परिस्थिति में ही रेफर करें। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि

पौधे हम सभी को केवल ऑक्सीजन नहीं देते वरन् वे हर परिस्थिति में अडिग रहने का संदेश भी देते हैं।

एक पौधा मां के नाम से अवश्य लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button