प्रदेश का नौजवान ऊर्जावान, राष्ट्रभक्त- योगी आदित्यनाथ
424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास

कुशीनगर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली तथा भगवान महावीर की पावन पावा नगरी से जुड़ी पुण्यभूमि कुशीनगर में ₹424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास किया गया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए।
सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि
डबल इंजन सरकार के आने के बाद अकेले कुशीनगर में लगभग 90 हजार गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, 3 लाख 14 हजार से अधिक गरीब परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
बेहतरीन कनेक्टिविटी कुशीनगर के विकास का आधार बनेगी। विकास निवेश को आकर्षित करेगा और निवेश रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा।
जब हमारा नौजवान स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त करेगा और यहां का धन यहीं के विकास से जुड़ेगा, तब प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी। यही प्रदेश की समृद्धि का आधार बनेगा।
आज कुशीनगर के पास अपना मेडिकल कॉलेज है। इसी शैक्षणिक सत्र से कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का संचालन भी प्रारंभ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नौजवान ऊर्जावान है, राष्ट्रभक्त है। हमारी माताएं-बहनें पूरे समर्पण के साथ भारत की विरासत का संरक्षण करते हुए पीढ़ियों को संस्कारित करती हैं।
युवा सामर्थ्य और महिला सशक्तीकरण के बल पर ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद किया।



