उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की चुनाव तिथि घोषित

22 जून होगा चुनाव, डीजी हेल्थ ने समिति की नामित

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की आखिरकार चुनाव तिथि घोषित कर दी गयी है। जबकि लंबे अंतराल के बाद चुनाव की घोषणा की गयी है।

जिसे महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश द्वारा संघ चुनाव कराने के लिए समिति का गठन कर दिया है।

जिसमें डॉ गयासुद्दीन खान सचिव मेडिकल लीगल सेल उत्तर प्रदेश, डॉ विकास सिंघल सदस्य संयुक्त निदेशक मलेरिया, डॉ अश्वनी सदस्य संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण, डॉ मनीष शुक्ला सदस्य बीआर चिकित्सालय लखनऊ, डॉ विकास यादव सदस्य एसएमओ बाराबंकी को समिति में नामित किया है।

वहीं शनिवार को गयासुद्दीन खान सचिव राज्य निर्वाचन समिति प्रौविशिंयल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तर-प्रदेश द्वारा एसोसिएशन के केन्द्रीय निर्वाचन वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की. है। राज्य निर्वाचन समिति सचिव द्वारा जारी चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले

नामांकन 25 मई से 28 मई तक 11 बजे से 4 बजे तक पीएमएस भवन महानगर किया जायेगा। साथ ही

नामांकन पत्रों की जांच 29 मई अपरान्ह 1 बजे से होगा। इसके अलावा

नामांकन वापस लेने की तिथि 30 मई से 1जून समय 11 से 03:30 सायं तक कर सकते हैं। इसी क्रम में

चुनाव तिथि 22 जून दिन सोमवार 9 बजे से 6 बजे तक प्रत्येक जनपद शाखा पर एक साथ कराया जायेगा। चुनाव का

परिणाम संकलन 26 जून शुक्रवार 1बजे तक पीएमएस भवन के सभागार में आयोजित होगा। वहीं चुनावी

मतगणना 26 जून शुक्रवार 1 बजे बाद पीएमएस भवन के सभागार में चुनाव परिणाम घोषणा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button