उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रतीक यादव पंच तत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने चिता पर रखी लकड़ी

अंतिम संस्कार में माननीयो का जमावड़ा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया।

गुरुवार समाजवादी पार्टी संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव के दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष पत्नी अपर्णा यादव दोनों बच्चियों के साथ मौजूद रही।

अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव भाजपा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के मंत्री नेता कार्यकर्त्ता पहुंचे। वहीं अखिलेश यादव के प्रतीक यादव की चिता पर लकड़िया रखते हुए नम आँखों से विदाई दी।

जहाँ पर अखिलेश यादव बैठे वहीं बगल में छोटे भाई की बेटी बैठी थी, जिसे चॉकलेट देने का वीडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें अखिलेश यादव बच्ची के सिर पर हाथ फेरते हुए चॉकलेट देते नजर आ रहे हैं और यही नहीं जब बच्ची को चॉकलेट दिया वह बच्ची चॉकलेट पैकेट खोलने में नाकाम रही,

तब अखिलेश स्वयं पैकट फाड़कर बच्ची को देते हुए भावुक कर देने वाला वीडिओ वायरल हो रहा है। वहीं बच्ची को यह भी नहीं मालुम कि वह अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button