उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने दिए सुझाव 

माल मलिहाबाद बाद में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में बदलते मौसम और खानपान के बारे में जानकारी दी गयी।

सोमवार को ग्राम सखवापुर मॉल मलिहाबाद में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह के दिशा- निर्देशन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

जिसे डॉ जीतेन्द्र कुमार, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिसवारा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

वहीं शिविर के दौरान रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोग, मौसम के अनुसार आहार- विहार,पथ्य -अपथ्य के बारे जागरूक किया गया। साथ ही ग्रीष्म ऋतू में लू से बचने के उपाय भी बताये गए।

जैसे आम का पना बनाकर और सत्तू का सेवन करे , खाने में लघु और सुपाच्य भोजन करे,पानी पर्याप्त मात्रा में पेय और ज्यादा तेज धूप में बहार न निकलने की स्वास्थ्य शिक्षा दी। इसी क्रम में जरुरतमंद रोगियों को निशुल्क औषधियां प्रदान की।

कैंप में कुल 71 रोगियों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया। जिसमे 19 बुजुर्ग रोगी शामिल रहे। कैंप में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिसवारा के भृत्य लाल एवं चंदवारा के फार्मासिस्ट राममिलन एवं भृत्य सिंकंदर अली ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button