उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल को मिला नया मुख्यमंत्री

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 

 

प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

दिल्ली।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।

शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शुभेंदु अधिकारी को राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर एनडीए के शीर्ष नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य मंत्री विधायक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वही सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद लिया और वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि सुवेंदु अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भारी मतों से पराजित किया था।

जिससे पश्चिम बंगाल में चर्चा का विषय बन गए थे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनादेश को दंडवत प्रणाम करते हुए अभिवादन स्वीकार्य किया। साथ ही गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर चित्र को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button