अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस सप्ताह पर लगी प्रदर्शनी, खींचा ध्यान
नर्सिंग स्टॉफ ने दिखाई प्रतिभा,किया आकर्षित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नर्सिंग स्टॉफ ने अपनी प्रतिभा को दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। शुक्रवार को बिना प्रयोग वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी में गुलदस्ता बनाकर सभी लोग देखने लगे।
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में बीते गुरुवार को “बिना आग और गैस जलाए खाना पकाना” (कुकिंग विदाउट फायर) की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वाद और रचनात्मक मिश्रण का होना है क्योंकि नर्सिंग प्रोफेशन में मरीजों की देखभाल के साथ-साथ उनके लिए स्वस्थ व्यंजन का भी होना जरूरी है । इस प्रतियोगिता में संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों ने पूरे उत्साह एवं नवीनता के साथ भाग लिया तथा सभी ने भिन्न-भिन्न प्रकार की स्वस्थ व्यंजन तैयार कर प्रदर्शनी में
उपस्थित सभी अधिकारियों,कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। संस्थान की मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता में उपस्थित सभी को संतुलित आहार सेवन करने की अपील की और कहा कि आप सभी बिना आग और गैस जलाएं
पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं इसमें बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है और स्वस्थ व्यंजन जैसे सलाद, स्मूदी,फ्रूट इत्यादि को बनाया जा सकता है ।
वहीं शुक्रवार को “बेकार चीजों से बेहतरीन चीज बनाने की प्रदर्शनी” ‘बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट क्राफ्ट एग्जीबिशन’ का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
यह पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवन शैली के प्रति समाज में जागरूकता जगाने का एक सशक्त माध्यम है तथा प्रतिभागियों को अपनी छिपी हुई हुनर को सामने लाने और नई तकनीक को सीखने का मंच प्रदान करती है।
इस प्रतियोगिता में संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया तथा घर से निकलने वाले सूखे कचरे जैसे बोतले,अखबार, पुरानी चूड़ियां से पुनः उपयोग में लाने वाली सुंदर वस्तुएं जैसे पेन स्टैंड, सजावटी सामान बनाकर प्रदर्शनी में उपस्थित
सभी अधिकारियों,कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी हमें सिखाती हैं कि हम घर से निकले हुए सूखे कचरे को सीधे फेंकने की बजाय उसका पुनः उपयोग
कैसे करें एवं जीरो बजट में कबाड़ से शानदार चीज बनाने के लिए हमें प्रेरित करती हैं। यह पर्यावरण संरक्षण भी करती है। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विक्रम सिंह, मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह तथा संस्थान में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



