बाराबंकी के दो छात्रों ने जिले का नाम किया रोशन
दोनों छात्र जूनियर ड्रग एनालिस्ट पद पर चयनित

बाराबंकी। लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। जिले के दो होनहार छात्रों ने नाम रोशन कर दिया है। गुरुवार को
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ,संस्था नंदलाल प्रभुदेवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट आलापुर के दो होनहार छात्र अंशुमान वर्मा व आयुष वर्मा ने कठिन परिश्रम करके जूनियर ड्रग एनालिस्ट में चयनित होकर जिले में नाम रोशन किया।
अंशुमान वर्मा व आयुष वर्मा ने संस्था नंदलाल प्रभुदेवी देवी इंस्टीट्यूट में सत्र 2019-2023 में B.फार्म डिग्री हासिल की है ।
दोनो छात्रों ने शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत लगातार प्रयास करते रहे। जिसके फलस्वरूप दोनो छात्रों का चयन जूनियर ड्रग एनालिस्ट पद पर हो गया है। वहीं
छात्रों के चयन होने पर संस्था के प्रबंधक सुशील कुमार व डायरेक्टर डॉक्टर रोहित मोहन ने दोनो छात्रों को माला और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
इस मौके पर संस्था के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार,प्रमोद कुमार,रंजू सिंह,योगेश कुमार ,सुधीर कुमार,ओमप्रकाश मिश्रा,वनिता यादव,शमशाद अली,तौफीक अहमद,शिवम वर्मा,देवेंद्र कुमार ,अनामिका वर्मा,नेहा यादव,आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



