लखनऊ व्यापार मण्डल इकाई की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ
आगामी चुनाव को ले 17 नामांकन पत्रों की बिक्री

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मण्डल इकाई गठन के लिए चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी। बुधवार को
लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनाव के लिए लोधी भवन में नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी।
इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा, चुनाव अधिकारी राशिद भाई, चुनाव अधिकारी एवं पार्षद धर्मेंद्र सिंह, राम शंकर राजपूत, तारा चंद्र रावत, देवीदास अग्रवाल,
राजेश शुक्ला, इरशाद अहमद (गुड्डे), एसपी पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा काकोरी मोड़ व्यापार मंडल के सलाहकार शिवम पांडेय एवं लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय के सचिव नीरज शुक्ला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं
चुनाव अधिकारी राम शंकर राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 8 पदों के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है।
बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल से सभी संबंधित व्यापारियों से निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया। जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जा सके।



