उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

DPRA :सीतापुर नई कार्यकारिणी गठित 

विपिन कुमार वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, दिलाई शपथ 

 

​सीतापुर।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए की नई इकाई का गठन किया गया। सीएससी महमूदाबाद में ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ की नई इकाई का चुनाव कराया गया।

शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान की अध्यक्षता में एवं राजीव कुमार कनौजिया (प्रांतीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष डीपीआर लखनऊ) तथा अजय कश्यप (जिला मंत्री डीपीआर लखनऊ ) की देखरेख में निर्विरोध संपन्न कराई गई।

प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता को एक नई ऊंचाई प्रदान की गयी।

​निर्वाचन के दौरान प्रशासनिक पर्यवेक्षक डॉ. विवेक कनोजिया (डिप्टी सीएमओ, सीतापुर), मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस कनौजिया (चीफ फार्मासिस्ट) एवं डॉ. अभिषेक वर्मा (अधीक्षक, महमूदाबाद) ने अपनी पारदर्शी भूमिका का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अजय प्रकाश द्वारा किया गया।

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (निर्विरोध)

सर्वसम्मति से सीतापुर जनपद शाखा की नई टीम का चयन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा,

​वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सोलंकी, ​उपाध्यक्ष अनिल कुमार,​जनपद मंत्री शशिकांत, ​संयुक्त मंत्री रामकृष्ण भट्ट, ​संगठन मंत्री तिलक राम, ​कोषाध्यक्ष राम हरख,

​संप्रेक्षक विजय कुमार गौड़ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। वहीं प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनोजिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि यह नई टीम प्रदेश अध्यक्ष मार्गदर्शन में फार्मासिस्टों के गौरव और हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button