डिप्टी सीएम ने मरीज की मौत मामले का लिया संज्ञान माँगा जवाब
ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज का वायरल हुआ वीडियो, परिजनों का संस्थान पर लापरवाही के आरोप

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज की मौत पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कुलपति से जवाब माँगा है।
शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संस्थान की अव्यवस्थाओं एवं मरीजों को बेड उपलब्ध न होने संबंधी तथा लापरवाही के चलते मरीज की मृत्यु होने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए
कुलपति को पत्र जारी कर प्रकरणों के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए तीन दिवस के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किये हैं । डिप्टी सीएम ने कहा कि
मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था क्षम्य नहीं है, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीते दिनों संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में बुजुर्ग मरीज की मौत और सिर में चोट लगे युवक को बेड न मिलने के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया में वायरल दोनों वीडियो की जांच कराने का फैसला लिया गया है।
इस संबंध में डिप्टी सीएम ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिन में जांच प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60 वर्ष) को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन बुजुर्ग मरीज को गंभीर अवस्था में लेकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार इमरजेंसी में मरीज को भर्ती कराया था। मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी।
लिहाजा डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई थी। परिजनों का कहना था कि बलगम अधिक होने की वजह से मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सक्शन मशीन से बलगम बाहर निकालने के लिए कहा गया। परिजनों का आरोप है कि सक्शन मशीन में गैस नहीं थीं।
इसकी वजह से मरीज की मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को प्रकरण की जांच कर लापरवाह लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए जारी किए हैं। तीन दिन के भीतर जांच पूरी करनी होगी।
उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अव्यवस्था क्षम्य नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



