उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर समीक्षा बैठक

9 मई को लगेगी लोक अदालत, लाभ उठाने की अपील 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियो पर बैठक की गयी।

सोमवार को आम जनमानस को त्वरित, एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 09 मई (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलखान सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। वहीं

बैठक का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी के कक्ष में किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा,

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज बहादुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव तथा बैंक ऑफ इंडिया के लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सायं में पुराने उच्च न्यायालय परिसर स्थित मेडिएशन सेंटर में समस्त मजिस्ट्रेटों के साथ भी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि पक्षकारों को समय पर सूचना (तामिला) सुनिश्चित कराई जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके। इस संबंध में सम्मन सेल प्रभारी को शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेटों को अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करने तथा चिन्हित वादों को एनजीडीजी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने आमजन से अपील की कि वे अपने न्यायालयों में लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर उनका त्वरित निस्तारण कराएं और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button