सह संयुक्त चिकित्सालय टीबी अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं,जल्द होगा उद्घाटन
अस्पताल में चार सुविधाएं बढ़ी, जनप्रतिनिधि करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित सह संयुक्त चिकित्सालय टीबी अस्पताल में सुविधाओ में इजाफा किया गया है।
जिसमें अत्याधुनिक तकनिकि से लैस मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री मशीन लगाने कि तैयारी हो गयी है। इसमें बेडशीट,कंबल ओटी लेनिन कपड़ों की धुलाई होगी।
साथ ही दूसरी सुविधाओं में न्यू ओपीडी ब्लॉक में लिफ्ट कार्य लगभग पूरा हो गया है,जो बेसमेंट से लेकर सेकंड फ्लोर तक मरीजों को आने-जाने में आसानी हो जाएगी। वहीं अस्पताल तीसरा कार्य ओपीडी में आए मरीज को लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया।
जिसे जल्द ही जनप्रतिनिधि द्वारा उद्घाटन कराया जायेगा । सोमवार को यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डॉक्टर एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतार लगती थी।
इसे कम करने के लिए नए काउंटर बनाये गए हैं। अब अस्पताल में 5 रजिस्ट्रेशन काउंटर हो जाएंगे। जिससे मरीजों के तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉ सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है, जो मरीजों की बढ़ती भीड़ से अनुमान लगाया सकता है।
ज्ञात हो कि यह अस्पताल सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। जहाँ आसपास के लोगों को लगभग चिकित्सा उपचार की सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं और उन्हें बड़े चिकित्सा संस्थानो के चक्कर लगाने से निजात मिल जाती है।
यह अस्पताल में वर्तमान में लगभग 200 बेड का है। यहां प्रतिदिन एक हजार से लगाकर 12 सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी में इलाज के लिए आना जाना होता है।
वहीं अस्पताल में मरीजों तीमारदारों की सुविधा को देखते हुए वॉटर कूलर भी उपलब्ध हैं। जिससे मरीजों को पानी पीने के लिए दिक्कत न उठानी पड़े।



