मराठी समाज ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में पूर्व राज्यपाल राम नाईक के जन्मदिवस पर रक्तदान किया गया।
गुरुवार को मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण राम नाईक के 92वें जन्मदिवस के पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश ने एकजुटता के साथ आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान का आयोजन किया गया।
जिसमें राजधानी के मराठी समाज की महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। साथ सभी रक्त दाताओ को डॉ सूर्यकांत केजीएमयू द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वहीं पंडित अवधेन्द्र पांडे ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही मराठी समाज संगठन ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदाताओ में शीतल विजय शिंदे, सुप्रिया सचिन माळी, प्रज्ञा सिंह, शशिकांत कदम, विजय शिंदे,
अभिषेक कुमार, सागर जाधव, मनीष कुमार, दिनेश जोशी, विष्णू चव्हाण, सुमित श्रीवास्तव, शिवाजी मोहिते, किरण भगत, शेख अल्ताब, कुलदीप कुमार, मोहन, करण, अभिषेक तिवारी, अनुपम सिंह, विक्रम पाटील, सुमित, किशन डिसले शामिल रहे।



