व्यापारी नेता के निधन पर लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने जताया शोक
लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारी नेता की आकस्मिक मौत होने पर व्यापारी समाज में शोक की लहर फ़ैल गयी।
लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मोतियानी के आकस्मिक निधन पर लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने शोक जताया ।
अमरनाथ मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हम सबके अत्यंत प्रिय अशोक मोतियानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और व्यापारी समाज के लिए हमारे लखनऊ व्यापार मंडल परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है।
मोतियानी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी और व्यापारी समाज की आवाज उठाने वाले पिछले 40 वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते रहे है।
ये हमारी बड़ी क्षति हैं,जो कभी पूर्ण नहीं हो सकती है
मोतियानी अपने पीछे पत्नी दो बेटिया और एक बेटा छोड़ गए हैं। साथ ही श्री मिश्र कहा हमारा पूरा परिवार इस दुःख की घड़ी उनके साथ है।



