उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

10 से विवेकानंद अस्पताल में चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

संस्थान में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। गुरुवार को संस्थान सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम्योपैथी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथी विभाग (आयुष भवन) में किया जा रहा है।

जिसका उदेश्य मरीजों, उनके परिजनों तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है।

इस अवसर पर 10 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लखनऊ एवं आसपास के इच्छुक मरीजों के लिए एक निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि

उद्घाटन समारोह 10 अप्रैल को दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक संस्थान के आयुष भवन के तृतीय तल स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में डॉ. किरण कुमारी दास, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लखनऊ मंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की है।

इसके अलावा विश्व होम्योपैथी दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कल 10 अप्रैल को दोपहर 1 बजे आयुष भवन (तृतीय तल) के मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button