रक्षामंत्री से मिला इप्सेफ प्रतिनिधिमण्डल
कर्मचारियों की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर इप्सेफ प्रतिनिधि मण्डल रक्षामंत्री से मुलाक़ात की। सोमवार को
इप्सेफ का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंट कर देश भर के कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन दिया गया ।
रक्षामंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारी, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान बहुत जल्द हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वे भी शिक्षक रहे है। कर्मचारियों, शिक्षकों की पीड़ा को भली-भांति समझते है। वहीं
इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में देश भर के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की और आग्रह किया कि मांगों पर तत्काल सार्थक निर्णय कराकर कर्मचारियों के आक्रोश को दूर कराये।
प्रतिनिधिमण्डल में वीपी मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एसबी सिंह, महासचिव प्रेमचन्द्र, उपमहासचिव अतुल मिश्रा, सचिव शाह फैजल एवं उपाध्यक्ष सुरेश रावत आदि शामिल थे।
ज्ञापन की प्रमुख मांगों में..
👉 8 वें वेतन आयोग की संस्तुतियां 01 जनवरी 2026 से लागू की जाय। इसका लाभ पेंशनरों को भी दिया जाय।
👉 पुरानी पेंशन को बहाल किया जाय, क्योंकि यूपीएस,एनपीएस स्वीकार नहीं है।
👉 आउटसोर्स/संविदा कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन, सेवा सुरक्षा सहित सभी सुविधायं दी जाय।
👉 शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा में सेवानिवृत्त होने वाले लोगों को मुक्त किया जाय।
👉 रिक्त पदों पर नियुक्तियां, पदोन्नतियां निर्धारित समय पर की जाय। चयन प्रक्रिया में अगले वर्ष खाली होने वाले पदों पर चयनित करके सूची बनाकर भरी जाय।



