उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

गैस की किल्लत कर्मचारियों को मुसीबत, लगाई गुहार 

इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उठाई मांग 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। एलपीजी गैस की किल्लत हर तरफ आवाज गूंजने लगी है। सोमवार को

इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र एवं महासचिव प्रेमचन्द्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि कर्मचारियों के आवास पर गैस भेजने की व्यवस्था करे। वर्तमान में कर्मचारी दिन भर लाइन लगा रहे है।

वे अपनी सरकारी ड्यूटी पर भी नहीं जा पा रहे है। बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण उनका वेतन भी कट जायेगा। कर्मचारी परिवार की दयनीय स्थिति हो गयी है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार कर्मचारियों के आवास पर गैस पहुंचाने की व्यवस्था नहीं तो इप्सेफ द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए आन्दोलन करना पड़ेगा।

  • उत्तर प्रदेश सहित देश के समस्त राज्यो में गैस न मिलने के कारण कर्मचारी परिवार को दो जून भोजन नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button