उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बोगेनविलिया आँखों को सुख देने वाला पौधा -आनंदीबेन पटेल 

राज्यपाल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में राज्यपाल द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रविवार को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा दो दिवसीय बोगनवेलिया उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन किया गया ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सभी विजेताओं को बधाई देते हुए डॉ. एके शासनी, निदेशक, CSIR-NBRI ने प्रदर्शकों को उत्सव में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के अंतर्गत संस्थान द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों का भी प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्थान पिछले कई वर्षों से बोगनवेलिया पर कार्य कर रहा है तथा भारत में बोगनवेलिया के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। CSIR-NBRI नई बोगनवेलिया किस्मों के विकास तथा इसे आम जनमानस में लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डॉ. केजे सिंह, वैज्ञानिक-ई ने बताया कि इस उत्सव को लखनऊवासियों से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। बोगनवेलिया पौधों की बिक्री भी आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण रही।

उत्सव में शहर के सरकारी विभागों, नर्सरियों, संस्थानों तथा बागवानी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 51 पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें 20 प्रथम पुरस्कार, 17 द्वितीय पुरस्कार तथा 14 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं।

सर्वाधिक प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वालों में..

👉 सावनी यादव, कुर्सी रोड, लखनऊ – 3 प्रथम पुरस्कार।

👉 उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) – 2 प्रथम पुरस्कार।

👉 डॉ. पूर्णिमा सिंह, गोमती नगर, लखनऊ – 2 प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

ट्रॉफी विजेताओ में..

निदेशक ट्रॉफी (व्यक्तिगत श्रेणी)

👉 डॉ. पूर्णिमा सिंह, विजय खंड, गोमती नगर, लखनऊ।

निदेशक ट्रॉफी (संस्था / नर्सरी श्रेणी)

👉 उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ।

महानिदेशक ट्रॉफी (प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक)

संयुक्त विजेताओ में..

👉 डॉ. पूर्णिमा सिंह, गोमती नगर, लखनऊ।

2. उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ।

वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में प्रदर्शनी के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि बोगेनविलिया एक गर्मी के मौसम में आँखों को सुख देने वाला पुष्पीय पौधा है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम प्रकृति के उपहार और सौंदर्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। पेड़ पौधे सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि किसानों की आजीविका बढ़ाने में भी योगदान दे रहे हैं।

ऐसे आयोजन किसानों को नवीनतम शोध, किस्मों और कृषि तकनीक से परिचय कराता है। पुष्प कृषि मिशन के माध्यम से किसानों को लाभ देने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लाभ हेतु उठाये जा रहे कदमों की भी चर्चा की।

इस अवसर पर,CIMAP के पूर्व निदेशक डॉ. पीके त्रिवेदी, IITR के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण और अन्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में डॉ. केजे सिंह, वैज्ञानिक-ई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button