उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

होलिका दहन में सभी जातियों के लोग ले रहे आनंद -योगी आदित्यनाथ 

भक्त प्रहलाद शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री हुए शामिल, बरसाए फूल 

 

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश भर में होलिका दहन की धूम चहु ओर देखने को मिल रही है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोभूमि गोरखपुर के पाण्डेयहाता पहुंचकर होलिका दहन उत्सव समिति’ द्वारा निकाली गई भक्त प्रह्लाद की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल हुए।

वही मुख्यमंत्री ने भक्त प्रहलाद शोभा में भक्तों पर फूलों की वर्षा करते हुए देशवासियों को रंगोंत्सव बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि

दशकों से चली आ रही यह गौरवशाली परंपरा सनातन आस्था, धर्म विजय और हमारी सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर अपनी विरासत पर गर्व और विश्वास दोनों को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 दिनों से मथुरा में होली का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें अलग-अलग स्थानों में गोकुल, बरसाना, नंदगांव,बलदेव, मथुरा में जिस दिन होली थी 10 लाख लोग आए थे, नंदगांव के मथुरा,गोकुल में बड़ी श्रृंखला में लोग शामिल होने आते हैं।

लोग सदा आते हैं सरकार लाती नहीं है सरकार व्यवस्था देती है। विदेशियों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं कि इतने अच्छे उत्सव हैं जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि हम बटे हुए हैं। कहां बटे हैं। होलिका दहन शोभायात्रा में सभी जाति के लोग भाग ले रहे हैं।

किसी की जाति का पता नहीं है,सारे लोग मिलकर होली का आनंद ले रहे हैं। ज्ञात हो कि इस होलिका दहन में भक्त प्रहलाद ने सत्य का मार्ग अपनाकर अटूट श्रद्धा भक्ति की प्रेरणा दी है, जो आज भी जीवंत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button