17 वर्षो बाद सरकारी फार्मासिस्टों की निकली भर्ती
संगठन शक्ति का प्रयास हुआ सफल, मिला होली उपहार

फार्मासिस्टों के लिए निकलीं 550 नियुक्तियाँ
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। संगठन शक्ति के अथक प्रयासों से फार्मासिस्ट पदों की भर्ती का होली उपहार दिया गया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ (DPRA) के शीर्ष नेतृत्व के निरंतर अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लगभग 17 वर्षों बाद फार्मासिस्टों के पदों पर सरकारी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। शनिवार को राजीव कनौजिया
जिला मंत्री लखनऊ डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को धरातल पर उतारने के लिए संगठन द्वारा शासन और आयोग स्तर पर लंबी और प्रभावी पैरवी निरंतर जारी रही।
जिसका परिणाम होली बाद उपहार के रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर 2025 को सत्यनारायण साबत (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) को फार्मासिस्टों की नियुक्ति के संबंध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया था।
इस पूरे मिशन का सफल नेतृत्व DPRA UP के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान और प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं संगठन की इस मुहिम को लखनऊ के जिला मंत्री राजीव कनौजिया एवं अन्य समर्पित पदाधिकारियों और यूनियन के साथियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इन्हीं सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 550 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया है। वहीं
संगठन की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रदेश भर के फार्मासिस्टों में भारी उत्साह है। बेरोजगार साथियों ने इसे “होली का सबसे बड़ा उपहार” बताते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं में जेके सचान, प्रद्युम्न सिंह और राजीव कनौजिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत संगठन की एकता और बेरोजगारों के हक के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



