उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

हीरोइन तस्कर महिला यात्री गिरफ्तार

3.6 किलोग्राम हीरोइन बरामद, काठमांडू से दिल्ली जा रही महिला तस्कर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। हीरोइन तस्करी करने वाली महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को

DRI ने लखनऊ में काठमांडू-दिल्ली बस के यात्री से 3.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पास मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना के आधार पर राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई और 20- 21 फरवरी की मध्यरात्रि के करीब संदिग्ध व्यक्ति की लखनऊ में रोककर जाँच की गयी । जिसमें

यात्री के सामान की गहन तलाशी के दौरान 03 पैकेटों में रखा 3630 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में उक्त पदार्थ हेरोइन पाया गया। बरामद हेरोइन का कुल मूल्य अवैध बाजार में लगभग ₹7.26 करोड़ आंका गया है।

बरामद हेरोइन को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया तथा प्रतिबंधित पदार्थ ले जा रही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की आगे की जांच जारी है।

पिछले तीन महीनों में, DRI ने लखनऊ में 3 मामलों में कुल 11.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button