उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
नवजात शिशुओं को वाटर प्रूफ शीट बेबी किट व डाइपर वितरण
पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा ने किया वितरण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। नवजात शिशुओं को बेबी किट का वितरण किया गया।
शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में चल रहे ‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’ के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता द्वारा मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर में नवजात शिशुओं को वाटर प्रूफ शीट बेबी किट एवं डाइपर वितरित किया गया।
इसके अन्तर्गत नवजात शिशुओं को उनके जीवन के पहले कुछ दिनों और हफ्तों में आवश्यक देखभाल के बारे में उनके परिवारिजनों को जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष मानसी सिंह,
सचिव स्मृति सचान संयुक्त सचिव अदिति सिंह एवं महिला समिति के अन्य सदस्य तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद्रा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनामिका सिंह एवं मंडल चिकित्सालय के अन्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।



