उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में एडिशनल प्रोफेसर निलंबित 

 

केजीएमयू में फिर उठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला

 लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। लव जिहाद की आग बुझी भी नहीं कि दूसरा सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला उजागर हो गया।

केजीएमयू के बाल विभाग में एडिशनल प्रोफेसर द्वारा जूनियर एमडी की छात्रा के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला चर्चा का विषय बन गया। जिसमें एमडी की छात्रा द्वारा संस्थान प्रशासन को एडिशनल प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत पत्र देकर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाया हैं।

बीते बुधवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर संस्थान प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाखा कमेटी गठित कर प्रारंभिक जांच कर एडिशनल प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरासमेंट आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है।

गुरुवार को केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर केके सिंह ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशाखा कमेटी द्वारा प्रारंभिक जांच के आधार पर एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।

प्रो सिंह ने बताया की कुलपति के आदेशानुसार निष्पक्ष जांच के लिए विशाखा कमेटी गठित की गयी है। कार्य स्थल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट गंभीर प्रकरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button