उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
IRITM को प्रदर्शनी में मिले 15 प्रथम पुरस्कार
प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में रेलवे पुरस्कृत

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान को पुरस्कृत किया गया।
6 से 8 फरवरी तक राजभवन में चलने वाली 56वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 के समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) को पुरस्कार के रूप में 15 प्रथम पुरस्कार, 11 चल वैजयंती कप प्राप्त हुए है।
सोमवार को राजभवन प्रांगण में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान की तरफ से महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा पुरस्कार से नावाजा गया।
इस प्रतियोगिता में संस्थान की तरफ से विभिन्न श्रेणियों में कुल 16 नामांकन थे। महानिदेशक ने टीम इरिटम को इस सफलता पर सभी को बधाई दी है।



