अस्पताल निदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
निदेशक ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य रक्षकों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। सोमवार को
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक डॉ कजली गुप्ता द्वारा झंडा ध्वजा रोहण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडेय एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसआर सिंह ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस सभी को बधाई दी। साथ ही गणतंत्र दिवस पर संविधान, गणतंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही चिकित्सा कर्मियों को रोगियों की सेवा में 100 फीसदी योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे, विवेकानंद, आनंद सिंह, वैभव शुक्ला, विवेक तिवारी ने भी आने महत्वपूर्ण विचार रखे । ध्वजा रोहण के दौरान शहीदों को नमन किया गया । वहीं समारोह का
संचालन सुनील यादव चीफ फार्मेसिस्ट द्वारा किया गया ।



