उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत -डॉ एनबी सिंह 

चिकित्साधिकारियों ने भर्ती मरीजों को बांटा फल 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्साधिकारियों ने मरीजों को फल बांटकर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनबी सिंह एवं चिकित्सालय निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि हमारा

उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय मूल्यों की भावना को भी मजबूत करना है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को चिकित्साधिकारियों द्वारा फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button