उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
मुख्यमंत्री ने गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि
उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का किया नामकरण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री ने गुलाब सिंह लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर उनकी पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय अंकित किया।
उनकी अमर स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।



