महिला चिकित्सालय में चला स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान
स्वच्छता अभियान में डॉक्टरों ने की भागीदारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया। मंगलवार को
कायाकल्प गतिविधि के तहत वीरांगना अवंती बाई जिला महिला चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान चलाया गया।
जिसमें ओपीडी, ओटी, लाइब्रेरी, सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट(एसएनसीयू), एवं लेबर रूम में साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान के दौरान
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रंजना प्रसाद और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सलमान की उपस्थिति में डीएनबी फैकल्टी, रेजिडेंट्स, स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अभियान में शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम स्वास्थ्य इकाइयों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अस्पतालों में स्पेशल कैंपेन 6 चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में चिकित्सालय में स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान का आयोजन किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य कायाकल्प कार्यक्रम के मुख्य सिद्धांतों एवं को सभी अस्पतालों में प्रभावी ढंग से लागू करना है ।
उन्होंने कहा कि “स्वच्छता और हाइजीन मरीजों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम और मरीजों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
चिकित्सालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी और मरीजों के तीमारदार स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और संक्रमणमुक्त बना रहे।



