उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर व काले कपडे पहन जताया विरोध 

कल से बैंक कर्मी करेंगे तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर और काले कपडे पहनकर विरोध जताया।

रविवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जिला इकाई बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना की समाप्ति व लंबित मांगों को पूरा करने के बजाए उन्हें डराने व धमकाने का प्रयास कर रही है।

अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करने को अडिग हैं। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में काला फीता बांधे और काले कपड़े पहनकर काला दिवस के रूप में बैंक कार्य किया।वहीं

एनसीबीई के प्रदेश महामंत्री कामरेड दिनेश कुमार सिंह ने बताया रिजर्व बैंक के अनुमोदन पर आईबीए ने रविवार को कार्य दिवस घोषित किया था। जिसका यूनाइटेड फोरम ने विरोध किया कि बैंकों के द्विपक्षीय समझौतानुसार अवकाशी दिन रविवार को कार्य दिवस नहीं बनाया जा सकता।

लेकिन रिजर्व बैंक आपातकालीन परिस्थितियों में रविवार व घोषित छुट्टियों में बैंक खोल सकता है। उस दिन कार्यालय आदेश कर बुलाए गये कर्मचारियों को 200% की दर से ओवरटाइम का भुगतान करना होगा तथा अधिकारियों को अवकाश या डिस्कंफर्ट भत्ता देना होगा।

यूनाइटेड फोरम के विरोध पर बैंक प्रबंधन ने अपने हिटलरशाही आदेश को वापस लेकर द्विपक्षीय समझौते के प्राविधानों के अनुसार ही बैंक खोलने का निर्णय लिया। जो बैंक कर्मियों को बैंक बुलाया गया हैं, उन्हें ओवरटाइम या डिस्कंफर्ट भत्ते का भुगतान करना होगा।

अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया कल यानि 28 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी सुबह 11 बजे स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर ( केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पीछे) एकत्र होकर सभा एवं प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button