उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

योग ट्रेनर ने कार्यालय में कराया ‘वाई-ब्रेक’ योगाभ्यास

वाई-ब्रेक' योग शरीर की जकड़न को दूर कर रक्त संचार को करता सक्रिय 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मास्टर ट्रेनर द्वारा वाई-ब्रेक’ योगाभ्यास के फायदे गिनाये गए। शनिवार को

मास्टर योग ट्रेनर प्रशांत शर्मा ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ‘वाई-ब्रेक’ योग प्रोटोकॉल सत्र का आयोजन किया।

जिसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

सत्र के दौरान मास्टर योग ट्रेनर ने योग के लाभ गिनाते हुए कहा कि ‘वाई ब्रेक’ एक संजीवनी की तरह है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से परिसंचरण धीमा हो जाता है, जिससे थकान और तनाव बढ़ता है। ‘

वाई-ब्रेक’ योग शरीर की जकड़न को दूर कर रक्त संचार को सक्रिय करता है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। वाई-ब्रेक’ (योगा ब्रेक) प्रोटोकॉल को विशेष रूप से कार्यस्थलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं

डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी कि “कार्यालय में काम के दौरान हर एक घंटे बाद मात्र 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ योग अवश्य करें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम अपनी दिनचर्या में इस छोटे से बदलाव को अपना लें, तो न केवल हमारी कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि हमारा स्वास्थ्य भी लंबे समय तक उत्तम रहेगा।

कार्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई दी और रोजाना योगाभ्यास करने के लिए सहमति व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button