राजकीय तकमिल उत्तीब चिकित्सालय में योगासन
सात दिवसीय योगाभ्यास का हुआ समापन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय तकमिलुत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय में 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साप्ताह का समापन किया गया।
योगाचार्य बासुदेव पांडेय ने योग प्रोटोकाल का नियमित योगाभ्यास कराया। जिसमे योगाभ्यास में अधिक संख्या में बच्चों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर मनीराम सिंह ने बताया कि प्रोग्राम के समन्वयक डॉ अब्दुल मालिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताओ में निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें स्थानीय छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।
प्रोफेसर सिंह ने बताया कि रोजाना योगाभ्यास के बाद एक औषधि पौधे को लेकर उसके औषधि गुणों पे चर्चा की गई। साथ ही
डॉ सिंह ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए स्वस्थ रहने की कामना की। डॉ सिंह ने आगे बताया कि कार्यक्रम के योग सत्र की शुरुआत 15 जून से निरंतर गतिविधियों को आयोजित की गयी।
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कुदूस हाशमी रहे। भारत सरकार के अनुसार 365 दिन योगाभ्यास करने के क्रम में संस्था परिसर में सप्ताह मै तीन दिवस सोमवार, बुधवार एवं रविवार को योगाभ्यास का कार्यक्रम संचालित रहेगा,जो साधक सुबह योग कक्षा में शामिल होना चाहते है उनका स्वागत है।
आज के इस समापन सत्र में संस्था के वरिष्ठ प्रोफेसर अत्ताउल्लाह खान ने शानदार कार्यक्रम के लिए संयोजक प्रोफेसर मनीराम सिंह व योगाचार्य बासुदेव पांडेय को बधाई दी। उन्होंने जीवन में योग के फायदे गिनाए।
प्रोफेसर खान ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योग पहल की सराहना की। आज के योग सत्र में लगभग 150 साधको ने हिस्सा लिया।
संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि योग सत्र में अपनी अन्य व्यवस्थाओं के चलते उपस्थित नहीं रह पाए फिर भी उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा। अन्त में डॉ अब्दुल मालिक ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।



