उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कल राजधानी में राष्ट्रीय लोग अदालत का होगा आयोजन 

 27 हज़ार शिकायतों में 22 हज़ार पत्र हुए तामील

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। न्याय के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बिना खर्च के ही समस्या का निस्तारण हो जायेगा। यह जानकारी शुक्रवार को पुराने हाई कोर्ट के मेडिटेशन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में नोडल अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्विवेदी एवं सचिव मीनाक्षी सोनकर ने संयुक्त रूप से दी।

रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब तक 27 हज़ार शिकायतें मिली हैं और उसमें से 22 हज़ार शिकायतों को तामील किया गया है। उन्होंने बताया कि कल यानि शनिवार को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इसमें वाद विवाद, घरेलु झगड़े, दीवानी, फ़ौजदारी सहित हर समस्या का समाधान किया जायेगा। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं भी शामिल होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य से सम्बंधित कैंप भी लगाए जाएंगे।

ज्ञात हो कि अक्सर कोर्ट कचहरी की भारी भरकम खर्च करना आम नागरिकों को न्याय की आशा निराशा में बदल जाती है। ऐसे हालातों में खर्च के अभाव के चलते न्याय से लोग वंचित रह जाते हैं। वहीं इन सभी निराशाओ को आशाओ में साकार करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत किसी वरदान से कम नहीं मानी जा सकती है। जिसमें शिकायतों के बढ़ते आकड़ो से अनुमान लगाया जा सकता है। जिस तरह वर्षो तक वाद चलने और वकील को हर माह फीस दे पाना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है। इससे शिकायत करने का आसान तरीका नागरिकों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पुलिस नोडल अधिकारी डॉ. शिप्रा पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button