उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विवेकानंद अस्पताल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

हृदय रोग, अस्थि रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं आईवीएफ का शिविर लगाकर किया जागरूक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शनिवार को संस्थान द्वारा जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से रामकृष्ण आश्रम, जंगीपुर कलां, जनपद जौनपुर में निःशुल्क अस्थि रोग डॉ राहुल सिंह एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ कनुप्रिया जिंदल) व हृदय रोग डॉ प्रखर जैसवाल द्वारा परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित रहा।

शिविर के दौरान संस्थान के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

साथ ही, आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 90 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 59 अस्थि रोग, 15 स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं 16 हृदय रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 10 मरीजों की ईसीजी एवं 06 का आरबीएस किया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button