उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

UPFSDA और UPSTF के जाँच अभियान में अवैध फैक्ट्री को पकड़ने में मिली बड़ी कामयाबी 

यूपी से हिमाचल तक खुला 17 प्रकार की नकली दवाओं के नेटवर्क का राज 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़ । यूपी एफएसडीए और यूपीएसटीएफ के संयुक्त जाँच अभियान में दूसरे राज्यों तक फैले नकली दवाओं का चौकाने वाला खुलासा किया गया।

बुधवार को उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में निरीक्षण के दौरान नकली दवाएं मिलने के बाद इनके निर्माण के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी।

जिसमें आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में की गई जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश FSDA की विशेष टीम और UPSTF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक अवैध दवा फैक्ट्री पर संयुक्त छापा मारा। जबकि

यह फैक्ट्री राजपुरा, खेड़ा बाईपास, नालागढ़ में चल रही थी। जांच के दौरान यहां नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर महंगी और अधिक बिक्री वाली दवाओं का अवैध निर्माण किया जा रहा था। इनमें एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी से संबंधित दवाएं शामिल थीं।

टीम ने मशीनों से लेकर पैकेजिंग सामग्री तक की बरामद..

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में ब्लिस्टर और एल्युमिनियम-एल्युमिनियम पैकिंग मशीनें, कैप्सूल भरने की मशीनें, वजन मापने वाले उपकरण, प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग उपकरण मिले। इन संसाधनों के जरिए दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड की पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा था।

17 प्रकार की नकली दवाओं का खुला राज..

इससे पहले वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान 17 प्रकार की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। इनमें PAN-D, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, Pregabalin C-AZ, Cefixime-Azithromycin और A-Cipex-625 (Amoxycillin एवं Potassium Clavulanate) जैसी दवाएं शामिल थीं।

वाराणसी में बरामदगी के बाद दूसरे राज्यों तक मिला नेटवर्क..

वाराणसी में बरामद नकली दवाओं के निर्माण स्रोत की जांच करते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंचना इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है।

मामले में संबंधित लोगों और दवाओं की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है। UPFSDA की इस कार्रवाई का उद्देश्य नकली दवाओं के निर्माण और आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे में यूपी एफएसडीए और यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button