उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

तिरंगे की रोशनी में खिली राजधानी 

स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बिखेरी तिरंगे की रोशनी

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चौक चौराहो को तिरंगे की रोशनी बिखेरी गयी। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधान जगमग हो उठी।

15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और महत्वपूर्ण स्थलों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक एलईडी लाइटों से सजाया है। रात में इन रोशनियों के बीच पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दे रहा है।

हजरतगंज, राजभवन क्षेत्र, 1090 चौराहा, लोहिया पथ और मुख्यमंत्री चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर विशेष तिरंगा लाइटिंग की गई है। शाम ढलते ही इन स्थानों की रोशनी राहगीरों और शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। तिरंगे के रंगों से सजे प्रमुख मार्ग राजधानी की सुंदरता को और निखार रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने में नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग की टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

टीम द्वारा प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही सजावट का काम समय से पूरा किया गया, ताकि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शहर को आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button