उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

कबड्डी टूर्नामेंट में एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता कांस्य पदक

अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में 22विद्यालयों की टीम रही शामिल 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कबड्डी प्रतियोगिता में एसआर ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। बुधवार को सीबीएसई क्लस्टर-4 कबड्डी टूर्नामेंट में एसआर ग्लोबल स्कूल की अंडर-19 बालक कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिसमें छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। ज्ञात हो कि यह कबड्डी प्रतियोगिता छिबरामऊ कन्नौज में अंडर-19 वर्ग में कुल 22 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था।

पूरे टूर्नामेंट में एसआर ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।

कड़े मुकाबलों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया तथा सीबीएसई क्लस्टर की ओर से ट्रॉफी एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

वहीं चेयरमैन पवन सिंह चौहान (एमएलसी, सीतापुर) ने पूरी टीम का विशेष सम्मान करते हुए खिलाड़ियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टीम की इस सफलता में कोच त्रिप्ति सक्सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और खिलाड़ियों के अथक परिश्रम ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

इस शानदार सफलता पर चेयरमैन पवन सिंह चौहान एवं वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने पूरी टीम एवं कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि खेलों में प्राप्त ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करती हैं और विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं।

स्कूल परिवार ने पूरी कबड्डी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button