सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति ने गिनाई उपलब्धियां
15 को 54 डाक्टर और मेधावी छात्र छात्राओ की प्रतिभा का होगा सम्मान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आगामी 15 अगस्त पर 54 डाक्टर और मेधावी छात्र छात्राओ की प्रतिभा का सम्मान किया जायेगा।
गुरुवार को यह जानकारी हजरतगंज, जनभवन के सामने मोतीमहल डीलक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संस्थापक हरी जीवन रस्तोगी, अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र के अध्यक्ष विष्णु बल्लभ और महामंत्री अमित रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि
सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति द्वारा संचालित खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र का 18 वां वार्षिकोत्सव 15 अगस्त शनिवार को ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी मानस भवन में सम्पन्न होना है।
इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 54 चिकित्सकों सम्मानित तथा 21 इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कलारशिप देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
शनिवार को सायं चार बजे से वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ होगा, इसमें मुख्य अतिथि कानपुर के स्वदेशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक महेश कुमार रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि धर्मशिला नारायण सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल दिल्ली के
रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डा. (कर्नल) विकास रस्तोगी, आनंद हास्पिटल लखनऊ के निदेशक डा. अतुल रस्तोगी, एफआईसीओजी की एमडी डा. अंशुमाला रस्तोगी उपस्थित रहेंगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद समिति की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होना है।
पांच स्मारिका का विमोचन होगा। जिसमें लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज, सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति, हरिश्चन्द्र दर्पण समिति, महिला समिति ‘सुहासिनी’ और रस्तोगी स्किल डेवलपमेन्ट एण्ड स्टार्टअप कमेटी शामिल है।



