उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए मल्टी यूटिलिटी वाहनों का फ्लैग-ऑफ समारोह 

न्यायमूर्ति ने दिखाई झंडी, किया रवाना,राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का किया शुभारंभ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन का किया शुभारंभ किया गया। शनिवार को

विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए मल्टी यूटिलिटी वाहनों के फ्लैग-ऑफ समारोह और राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन के शुभारंभ का आयोजन किया।

जिसमें न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कई अन्य गणमान्य न्यायमूर्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

UPSLSA को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देशानुसार, प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए विधिक जागरूकता के लिए प्रचार वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों का उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक कानूनी सेवा गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

इन वाहनों के माध्यम से मुफ्त कानूनी सेवाओं और विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। NALSA ने इन वाहनों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।

कार्यक्रम में UPSLSA की “मध्यस्थता हेल्पलाइन” 1800-180-1212 का भी शुभारंभ किया गया। यह हेल्पलाइन लोगों को विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया के संबंध में मुफ्त परामर्श और जानकारी प्रदान करेगी।

यह पहल वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली को मजबूत करने और न्याय तक सरल, त्वरित और सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम न्याय तक समान और सुलभ पहुंच के संवैधानिक संकल्प को साकार करने के प्रति UPSLSA की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button