उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रेलवे संरक्षा आयुक्त ने गौरा- जंघई रेल लाइन दोहरीकरण का किया निरीक्षण 

उत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक रहे मौजूद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे संरक्षा आयुक्त ने गौरा- जंघई रेल लाइन दोहरीकरण का जायजा लिया। मंगलवार को

रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर रेलवे परिमंडल दिनेश चंद देशवाल ने प्रतापगढ़–जंघई रेल खण्ड के गौरा– जंघई स्टेशनों के मध्य में लगभग 27 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण एवं स्टेशन विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर एवं नीभापुर रेलवे स्टेशनों पर किए गए रेल लाइन दोहरीकरण कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया।

इस अवसर पर निर्माणाधीन स्टेशन भवन, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, पैनल रूम, प्लेटफॉर्म, यार्ड, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था सहित संरक्षा संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा गौरा– जंघई रेल खण्ड पर विशेष निरीक्षण यान से स्पीड ट्रायल भी किया गया।

निरीक्षण एवं परीक्षण के दौरान सभी संरक्षा मानक संतोषजनक पाए गए, जिसके उपरांत इस दोहरीकृत रेल खण्ड पर रेल परिचालन के लिए आवश्यक संरक्षा स्वीकृति प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि इस रेल मार्ग के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी एवं इससे रेल परिचालन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा तथा यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कंस्ट्रक्शन श्याम सिंह , मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे सुनील कुमार वर्मा सहित उत्तर रेलवे मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button