उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास 

रामपुर के मिलक एवं बिलासपुर विधान सभा को दी विकास की गति 

 

रामपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।

मंगलवार को पौराणिक स्थलों व सनातन संस्कृति की पुण्यधरा जनपद रामपुर के मिलक एवं बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹690 करोड़ से अधिक लागत की 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया गया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक व प्रशस्ति-पत्र,

‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के लाभार्थियों को लैपटॉप, ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को अनुदान राशि और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

अभियान’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही, प्रदेश के विकास में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया। साथ ही

जनपद वासियों और लाभार्थियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button