उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
बलरामपुर निदेशक से मिला डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन
प्रतिनिधि मंडल में संदीप बडोला, अजय पांडे, मनमोहन मिश्रा रहे मौजूद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त बलरामपुर निदेशक से शिष्टाचार मुलाक़ात की।
शनिवार को बलरामपुर चिकित्सालय के नवनियुक्त निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर विवेक गुप्ता से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बडोला ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी।
इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
उनके साथ डीपीए के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजय पांडे, उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, उपाध्यक्ष विवेक कुमार,फार्मेसी काउंसिल सदस्य शंकर पटेल के साथ अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।



