
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में थीसिस सेरिमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को
राजधानी के राजकीय तकमिल उत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय के परास्नातक विभाग निस्वा व क़बालत के फाउंडर बैच 2022 के थीसिस सबमिशन आयोजित किया। जिसमें संस्था के सभी 14 विभागों के शिक्षकों को आमंत्रण पत्र दिए गए थे ।
कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी एमन कुलसुम नसीम ने किया। जिसकी शुरुआत केक काट कर की गई। साथ ही साइनिंग सेरिमनी हुई।
इस अवसर पे संस्था के प्राचार्य प्रोफ अब्दुल कवि सहित विभागों के सभी प्रमुख उपस्थित रहे। फाउंडर बैच की तीनों शोध छात्राओं (नवाज़िशा, रुश्दा फातिमा और सुम्बल आलम) को शोध कार्य सफलता पूर्वक करने के लिए बधाई दी गयी । वहीं
प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि ने विभागाध्यक्ष प्रोफ मनीराम सिंह और प्रवक्ता डॉ मरियम रुकैयया की मेहनत और लगन की सराहना की। इस बीच तीनों शोधार्थियों ने अपने अपने अनुभव और भविष्य के लिए विचार भी साझा किए तथा विभाग की फैकल्टी एवं संस्था के प्रति अपना अपना आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कुदूस हाशमी (सचिव, मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ) ने भी तीनाें शोध छात्राओं को भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि असल तहकीकी जिंदगी की अब शुरुआत हुई है।
डॉ हाशमी ने प्रोफेसर मनीराम सिंह के सतत शोध प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्य कुशलता में निपुण करने के उद्देश्यों से लोक बंधु राजनारायण चिकित्सालय से विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई।
अंत में प्रोफेसर मनीराम ने विभाग की सफलता का श्रेय शोधार्थियों को दिया।
थीसिस सेरिमनी कार्यक्रम में प्रोफ अताउल्लाह खान, प्रोफ साफिया लोखंडे, प्रोफ अब्दुल हकीम, प्रोफ निजामुलहक, प्रोफ कमरूल हसन लारी, प्रोफ नसीम, डॉ मो शाकिब, डॉ रिहाना, डॉ अलबीना आदि सहित विभाग के सभी शोधार्थी एवं शारदा देवी, कुमारी अज़रा बेबी उपस्थित रही।



