सामूहिक रुद्राभिषेक में हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा रामलीला ग्राउंड
27 चौकियों पर 5,500 रुद्र विराजमान कर शिव का आवाहन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में श्रावण मास के पहले दिन शिव भक्तों ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर अटूट श्रद्धा भक्ति की मिशाल पेश की ।
गुरुवार को शिव सेवा परिवार के तत्वावधान में श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर रामलीला ग्राउंड ऐशबाग में प्रातः 10 बजे से 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक का शुभारंभ “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास सहित पाँच सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया।
भगवान शिव के आवाहन में पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, सुगंधित जलाभिषेक, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, मिश्रित अन्न, गुलाल, बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, पान, सुपारी, ऋतु-फल, दक्षिणा, स्तुति,
आरती, पुष्पांजलि एवं विसर्जन सहित समस्त वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया । साथ ही समस्त श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति एवं लोककल्याण की प्रार्थना भगवान शिव से की गई। वहीं
आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 5,500 रुद्र विराजमान कर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन किया गया । जिसमें भगवान शिव के अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल तथा 3 कुंतल गौ-दूध विशेष रूप से मंगाया गया था । साथ ही
आयोजक हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में ही निर्धारित स्थान पर गड्ढा बनाकर पूजन में प्रयुक्त मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर हरिश्चन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, राजें
द्र कुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी, उमेश शर्मा, पवन मनोचा, लोकेश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवम बंसल, संदीप कांत राजन, विनोद अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी,
अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, मयंक मनोचा, वर्षा शर्मा, उज्ज्वल शुक्ला, अनुज अग्रवाल, संजय सोनकर, सत्यकाम मिश्रा, अर्चना जी, आशा रानी निगम, प्रीति निगम एवं देवेश जी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।



