उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मज़दूर दिवस पर लगा निःशुल्क जाँच शिविर 

600 से अधिक कर्मवीरो का स्वास्थ्य परीक्षण 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी को स्वच्छ बनाने वाले कर्मवीरो के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुक्रवार को

विश्व मज़दूर दिवस के अवसर पर लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड ने एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल करते हुए केके हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

जिसमें लगभग 600 से अधिक वाहन चालकों एवं कर्मचारियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी एवं नेत्र परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही सभी को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।

विशेष रूप से, जिन कर्मचारियों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं चिन्हित हुईं, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उन्नत उपचार उपलब्ध कराया गया,जो इस अभियान की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिविर की एक और प्रमुख विशेषता यह रही कि कर्मचारियों के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया।

इस पहल के माध्यम से पात्र कर्मचारियों का तुरंत पंजीकरण कर उन्हें योजना से जोड़ा गया। जिससे वे भविष्य में निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह पूरा आयोजन कंपनी के रीजनल डायरेक्टर अभय रंजन के निर्देशन में तथा डॉ. गुल मोहम्मद, डॉ. शुभम एवं उनकी विशेषज्ञ टीम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अभय रंजन ने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल के “स्वच्छ लखनऊ, हरित लखनऊ स्वस्थ, सुंदर, विकसित लखनऊ” के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक छह माह में सभी कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर दोनों बेहतर हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button