उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

लोहिया पार्क में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

सैकड़ों लोग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी चौक स्थित लोहिया पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

शनिवार को चरक हेल्थकेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी दवारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में मरीजों एवं स्थानीय लोगों ने विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान लगभग 235 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ लिया। जिसमें शिविर में हृदय रोग, टीबी एवं श्वास रोग, बाल एवं शिशु रोग तथा सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की।

वहीं स्वास्थ्य जाँच के लिए ईसीजी, पीएफटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, कद एवं वजन तथा सीबीसी सहित अन्य जाँचें भी निःशुल्क की गई। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्र ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, चरक रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी क्रम में चरक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि शिविर में परामर्श लेने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, शिविर के बाद उनकी पहली OPD भी निःशुल्क रखी गई है। इस पहल का उ‌द्देश्य मरीजों को आगे के चिकित्सा परामर्श एवं उपचार में सुविधा प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button