उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ 

इकाई कपूरथला युवा लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मण्डल ने नई इकाई का विस्तार किया।

शुक्रवार को लखनऊ व्यापार मण्डल इकाई कपूरथला युवा लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथियों में पवन मनोचा (ट्रांसगोमती अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (वरिष्ठ महामंत्री), जितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, महामंत्री मनीष गुप्ता, सोमेश मिश्र

, मुसब्बिर अली उर्फ मंशू, महामंत्री (जिला प्रभार) अरविन्द पाठक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं

मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में युवा अध्यक्ष पंकज मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री जय भगवान

अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविन्द महेश्वरी, मनोज श्रीवास्तव, सहजाद हुसैन एवं बिलाल, महामंत्री सुमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनप्रीत सिंह, मोहम्मद सिराज, विधि सलाहकार नीरज मिश्रा, मंत्री कुनाल कन्नौजिया, मोहम्मद नफीस, मनीष चन्द्र, सचिव गगन अरोड़ा तथा

कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार यादव, गोपाल अग्रवाल, जकीन अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद, सौरभ गुप्ता, यूनुस अली, विक्रम वर्मा, थानेदार, सुरेश कुमार, सुशील तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार, विजय मिश्रा, रिंक्कू, संजय मिश्रा, अनूप बाजपेयी, कमलेश्वर सिंह एवं सत्यभान सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. संजय सोमानी को कपूरथला युवा लखनऊ व्यापार मण्डल का चेयरमैन घोषित किया गया।

अपने संबोधन में अमरनाथ मिश्र ने कहा कि युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और युवा साथियों में निहित है। यदि युवा व्यापारी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे तो व्यापारियों की हर समस्या के समाधान में संगठन अग्रणी भूमिका निभाएगा।

वरिष्ठ महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि संगठन अनुशासन, पारदर्शिता और एकजुटता से आगे बढ़ता है। युवा टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी।

ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि व्यापार मण्डल सभी वर्गों के व्यापारियों का साझा मंच है। नई युवा टीम व्यापारियों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी।

विनय शुक्ला संजय मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार आपसी विश्वास, समन्वय और सक्रिय सहभागिता है। युवा व्यापारियों के जुड़ने से संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा।

सोमेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है और नई युवा टीम इस परंपरा को और सशक्त बनाएगी।

मुसब्बिर अली उर्फ मंशू ने कहा कि युवा व्यापारियों का उत्साह और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। सभी को मिलकर व्यापारिक हितों के लिए कार्य करना होगा।

महामंत्री(जिला प्रभारी )अरविन्द पाठक ने बताया कि युवा व्यापार मण्डल का यह शपथ ग्रहण समारोह संगठन की एक नई शुरुआत है। नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

महामंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को प्रत्येक बाजार तक मजबूत करेगी तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारी सेवा भाव से कार्य कर संगठन को नई पहचान देंगे।

संजय मिश्र ने कहा कि युवा शक्ति के जुड़ने से संगठन की कार्यक्षमता और जनसंपर्क दोनों में वृद्धि होगी तथा व्यापारियों की आवाज़ और अधिक प्रभावी बनेगी।

इंजीनियर अजय सक्सेना ने कहा कि नई टीम व्यापारियों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित रहेगी।

समारोह में मुख्य रूप से अजय सक्सेना, मोहम्मद शोएब विशाल चौरसिया रमेश शर्मा संजय मिश्रा विनय शुक्ला तारिक डॉ. तरुण अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, विक्रम चौरसिया, गुरजीत छाबड़ा, संजय गुप्ता कपिल अरोड़ा, हर्षदीप सिंह, पवन, मनोज सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button