उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बने स्थाई चिकित्सा अधीक्षक

DPRA: ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई 

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बलरामपुर अस्पताल को लम्बे इंतजार के बाद स्थाई चिकित्सा अधीक्षक मिल गया गया है। शुक्रवार को डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त आदेश जारी हो गया।

डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव गत 2 फरवरी से कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे। जिसके उपरांत शासन द्वारा डॉ श्रीवास्तव को पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक पद का आधिकारिक आदेश निर्गत किया गया। वहीं

​इस अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने संघ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

​राजीव कुमार ने कहा 156 वर्षों से अधिक की समृद्ध विरासत वाले चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक का पदभार संभालना अत्यंत गर्व का विषय है।

डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यवाहक कार्यकाल में ही अपनी कार्यकुशलता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व की छाप छोड़ दी थी। उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके स्थायी कार्यकाल में यह चिकित्सालय सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

साथ ही राजीव कुमार ने शायरी अंदाज में बधाई देते हुए कहा कि

​”योग्यता से जो मिला, वो मुकाम आपका है,

इस ऐतिहासिक धरोहर में, अब नाम आपका है।

खिदमत-ए-खल्क का यह जज्बा यूं ही रहे कायम,

बलरामपुर की गरिमा को बढ़ाना अब काम आपका है।

​कांटे जो राहों में थे, वो फूल बन के खिल गए,

आपकी मेहनत के फल, अब आपको ही मिल गए।

​फरवरी से देखा था सबने, हुनर डॉक्टर प्रवीण का,

आज सरकारी मुहर से, सब चिराग़ जल गए।

​डेढ़ सौ सालों का यह, ताज़ जो सर पर सजा,

गरिमा इस हस्पताल की, और आगे ले गए।

​राजीव और संघ की तरफ से, मुबारक़बाद है,

फ़र्ज के इस मोड़ पर, सब आपके संग चल गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button