उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार

जनेश्वर मिश्र की आत्मा यकीकन होगी दुःखी

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्राह्मण वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पलटवार किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि

समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों के नाम पर, बांटो और राज करो के अंग्रेजों वाले अभियान पर है। इन्हें ब्राह्मण वोट के लिए जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं और राज करने के लिए सिर्फ अपना परिवार। ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और ये उस पर अपने परिवार की खड़ाऊ रखकर राज करें।

सोशल मीडिया के माध्यम से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अच्छा होता कि समाजवादी पार्टी द्वारा जनेश्वर मिश्र की जयंती का सदुपयोग उनके व्यक्तित्व और उनके समाजवादी विचार से अवगत कराने के लिए किया गया होता।

लेकिन पूज्य जनेश्वरजी के बारे बताने से ज्यादा मुझे कोसा गया और दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ब्राह्मणों को याचकों की भांति अपमानित किया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा नेताओं यह सब नाटक देखकर जनेश्वर मिश्र की समाजवादी आत्मा यकीनन दुःखी होगी और सोच रही होगी कि यह सब करने के लिए मेरी ही जयंती मिली थी।

चंद टिकटार्थियों के कारण आज पूरा ब्राह्मण समाज को अपमानित करना करना उचित नहीं l डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे चाहे जितनी गालियां दीजिए पर ब्राह्मण समाज की गरिमा न गिराइए।

समाजवादी पार्टी राह से भटकी..

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये एक ऐसी सपा है जो राममनोहर लोहिया और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के दिखाए समाजवाद के पथ, आदर्श और संस्कारों से पूरी तरह से भटक चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा कहते थे महापुरुषों की सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा स्थापित परम्पराओं को आगे बढ़ाना है।

नई सपा में समाजवाद, सामाजिक न्याय और समरसता बाईस्कोप से खोजने पर भी नहीं मिलता।

संसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के दौरान किए गए अनावश्यक सिद्धांतहीन अराजक हो-हल्ला दर्शाता है कि सपा पूरी तरह से समाजवाद की संवाद करने के संस्कार को छोड़, अपने आपको एक हुडदंगी गिरोह में बदल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button